हरदोई, दिसम्बर 11 -- हरदोई। पाली कस्बा निवासी एक व्यक्ति ने एसपी को एक शिकायती पत्र दिया है। इसमें एक बैंक के मैनेजर व उसके तीन साथियों पर घर पर आकर गाली गलौज करने और मारपीट करने का आरोप लगाया गया है। सोशल मीडिया पर मारपीट का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान इसकी पुष्टि नहीं करता है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पाली कस्बा के मोहल्ला बिरहाना निवासी शिवकांत वाजपेई ने गुरुवार को एसपी को एक शिकायती पत्र दिया है। इसमें बताया है कि गुरुवार को दोपहर में करीब 1:45 पर उनका पुत्र ऋषभ अपने भाई राजन को लेकर वित्तीय काम से शहर में स्थित एक बैंक गया था। तभी वहां पर बैंक मैनेजर नशे की हालत में पुत्रों के साथ गाली गलौज करने लगा। इस पर उनका पुत्र राजन घर वापस आ गया जबकि ऋषभ बैंक से बाजार तरफ चला गया। आरोप है कि कुछ देर बाद ...