एटा, फरवरी 17 -- बैंक जाते समय रास्ते में मैनेजर को घेर लिया और उन पर हमला कर घायल कर दिया। आरोप है कि फायरिंग भी की, जिसमें वह बच गए। आरोपी लैपटॉप भी कार से निकाल ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस की माने तो प्रधान चुनाव की रंजिश चली जा रही है। थाना जसरथपुर के गांव गणपतिपुर बढ़ापुर निवासी भानू प्रताप सिंह निजी बैंक में मैनेजर पद पर तैनात हैं। मंगलवार को मैनेजर भतीजे के साथ कार से ड्यूटी पर जा रहे थे। गांव के पास पहुंचे तो पहले से मौजूद कुछ लोगों ने उनकी गाड़ी रोक ली। आरोपियों ने फायरिंग शुरु कर दी। इसमें वह बच गए। लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इससे उनके सिर में चोट लग गई। हमले में भतीजे के हाथ में चोट आई है। किसी तरह से बचकर वह थाना जसरथपुर पहुंचे और मामले में आरोपियों के विरुद्ध तहरीर दी है। पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। द...