बैंक मैनेजर, बैक सखी और कर्मियों पर गबन में मुकदमा दर्ज
सोनभद्र, अगस्त 25 -- सोनभद्र, संवाददाता। स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को शासन से प्राप्त बैंक क्रेडिट लिंकेज की 44.82 लाख रुपये से अधिक की धनराशि के गबन के मामले में राबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामला इंडियन बैंक की नईबाजार शाखा से जुड़ा है। जांच समिति की रिपोर्ट के आधार पर तत्कालीन बैंक मैनेजर, कर्मचारियों और बैंक सखी के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई की गई है। राष्ट्रीय ग्रामीव अजीविका मिशन के चतरा ब्लाक मिशन प्रबंधक ममता ने कोतवाली में तहरीर दी। आरोप है कि स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को शासन से मिले बैंक क्रेडिट लिंकेज की कुल 44,82,500 रुपये की धनराशि का बैंक अधिकारियों, कर्मचारियों और बैंक सखी की ओर से गबन किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी के निर्देश पर जांच समिति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.