रामपुर, नवम्बर 1 -- यूपी के रामपुर के अजीमनगर क्षेत्र स्थित सहकारी बैंक शाखा में कार्यरत एक महिला कैशियर को अश्लील ऑडियो भेजने के मामले में शाखा प्रबंधक विनोद कुमार, कैशियर मान सिंह और चपरासी राजेश सिंह को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई 13 दिन तक चली विभागीय जांच में दोष सिद्ध होने के बाद की गई। जानकारी के अनुसार, 19 अक्तूबर को महिला कैशियर को एक आपत्तिजनक ऑडियो भेजा गया था। यह ऑडियो कथित रूप से शाखा प्रबंधक और शाखा में तैनात चपरासी ने मिलकर तैयार किया था। महिला कर्मचारी ने इस मामले की शिकायत अजीमनगर थाने में दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने शाखा प्रबंधक और चपरासी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। घटना की गंभीरता को देखते हुए जिला सहकारी बैंक के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) श्री प्रकाश त्रिपाठी ने तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की। समिति में महि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.