बरेली, मई 13 -- नवाबगंज। बैंक में रुपए जमा करने आए दंपति से ठग ने 15 हजार रुपए ठग लिए। घटना की तहरीर ग्रामीण की ओर से थाना नवाबगंज में दर्ज करायी गई है। मोहल्ला नया अस्पताल के शरीफ अहमद और उनकी पत्नी का पंजाब नेशनल बैंक में खाता है। बुधवार को वह अपनी पत्नी के साथ बैंक में 15 हजार रुपए जमा करने गया था। आरोप है कि बैंक में एक अज्ञात व्यक्ति मिला। उससे कहाकि उसके पास डेढ़ लाख रुपए के नोटों की गड्डियां हैं। उसे खुले पैसों की जरूरत है। वह उन्हें 15 हजार रुपए दे दे। नोटों की गड्डियों को अपने और उसके खाते में जमा करा दें। उसने उन्हें अपनी बातों में फंसाकर 15 हजार रुपए ले रुमाल में बंधी नोटों की गड्डियां पकड़ा दी। जब उन्होंने रुमाल खोलकर देखा तो कागज के टुकड़े देख होश उड़ गए। घटना की तहरीर शरीफ अहमद की ओर से थाना नवाबगंज में दी गई है।

हिंदी हिन्दुस...