गाज़ियाबाद, जनवरी 29 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। कविनगर थानाक्षेत्र में बैंक में बंधक फ्लैट को बेचने का सौदा कर रकम ठगने का मामला सामने आया है। पीड़ित का आरोप है कि फ्लैट मालिक और प्रॉपर्टी डीलर ने सौदे से जुड़ी अहम जानकारियां छिपाकर एडवांस रकम ले ली और बाद में रुपये लौटाने से इनकार कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महागुनपुरम सोसाइटी में रहने वाले तुलसी पटवाल ने कविनगर थाने में शिकायत की कि कुछ समय पहले फ्लैट मालिक थंगराज प्रसाद और प्रॉपर्टी डीलर रोहित भारद्वाज ने उनसे संपर्क कर सोसाइटी में स्थित एक फ्लैट बेचने का प्रस्ताव रखा। फ्लैट की कीमत 38.50 लाख रुपये तय की गई। सौदे के दौरान आरोपियों ने 28 लाख रुपये नगद में देने की शर्त रखी, जिस पर उन्होंने आपत्ति भी जताई थी। आरोपियों ...