बैंक में बंधक जमीन को बेचा, मुकदमा दर्ज
हल्द्वानी, मई 30 -- हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। मुखानी कोतवाली क्षेत्र में एक व्यक्ति ने लाखों रुपये का लोन लेकर बैंक में बंधक बनाई जमीन को धोखाधड़ी कर बेच दिया। मामला सामने आने के बाद बैंक प्रबंधक ने कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी। मगर पुलिस ने नहीं सुनी। आहत होकर बैंक प्रबंधक को कोर्ट की शरण लेनी पड़ी। अब अदालत के आदेश के बाद मुकदमा दर्ज किया गया है। दि नैनीताल बैंक की प्रबंधक डिंपल गुंसाई के दाखिल प्रार्थना पत्र के मुताबिक जवाहर नगर टनकपुर रोड, हल्द्वानी निवासी मो.दानिश सिद्दीकी ने 18 अप्रैल 2022 को उनके बैंक की उदयलालपुर शाखा से 12.50 लाख रुपये का ऋण लिया था। इस लोन के एवज में दानिश ने नवाड़खेड़ा तहसील हल्द्वानी स्थित अपनी कुल 1698.31 वर्ग फीट भूमि बैंक के पास बंधक रखी थी। ऋण लेने के बाद आरोपी दानिश ने बैंक को किस्तों का भुगतान नह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.