नई दिल्ली, जनवरी 29 -- एक जमाना था जब लोग फ्यूचर सिक्योर करने और ब्याज के लिए अपनी बचत को बैंक में जमा कर देते थे लेकिन अब इसका पैटर्न बदल गया है। दरअसल, संसद में पेश किए गए 2025-26 के आर्थिक सर्वेक्षण में कुछ ऐसे आंकड़े पेश किए गए हैं जो लोगों के बदलते मिजाज को दिखाते है। इसके अनुसार भारतीय परिवारों की वित्तीय बचत में बैंक जमा का हिस्सा लगातार कम होता जा रहा है। इसके उलट, म्यूचुअल फंड और शेयर बाजार में निवेश बढ़ता जा रहा है।35% रह गया बैंक जमा का हिस्सा आर्थिक सर्वेक्षण के अनुसार वित्त वर्ष 2024-25 (FY25) में वार्षिक वित्तीय बचत में बैंक जमा का हिस्सा मात्र 35% रह गया है, जो वित्त वर्ष 2012 के 58% से काफी कम है। हालांकि, इस गिरावट की भरपाई काफी हद तक म्यूचुअल फंड और शेयरों में निवेश में वृद्धि से हुई है, जिनका संयुक्त हिस्सा इसी अवधि में...