विकासनगर, अप्रैल 27 -- तहसील क्षेत्र के अंतर्गत क्वांसी स्थित पंजाब नेशनल बैंक शाखा में कर्मचारियों की भारी कमी के चलते स्थानीय ग्रामीण और आसपास के क्षेत्र के लोगों को बैंकिंग सेवाओं में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालात यह हैं कि छोटी-छोटी बैंकिंग जरूरतों के लिए भी लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ता है, जबकि कई बार उन्हें बिना काम कराए ही वापस लौटना पड़ता है। ग्रामीणों के अनुसार इस शाखा में लंबे समय से न तो पर्याप्त कर्मचारी तैनात हैं और न ही नियमित बैंक मैनेजर की व्यवस्था की गई है। परिणामस्वरूप जमा-निकासी, पासबुक अपडेट, पेंशन, सरकारी योजनाओं से जुड़े लेनदेन और अन्य आवश्यक कार्य बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं।पुनाह यह भी पढ़ें- तीस हजार से अधिक खाताधारक और एक कैश काउंटर पोखरी के क्षेत्र पंचायत सदस्य सरदार सिंह चौहान, विजयपाल सिंह, अजव...