मधेपुरा, मार्च 27 -- मधेपुरा, कार्यालय संवाददाता। भर्राही थाना क्षेत्र के सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया मुरहो शाखा में गुरुवार को दिनदहाड़े हुई लूट और गोलीबारी की घटना के बाद मौके पर अफरा- तफरी मच गयी। खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीउ़ लग गयी। घटना के बाद से बैंक के अधिकारियों और कर्मचारियों में भय का माहोल बना है। दिन के करीब साढ़े 12 बजे हथियारबंद तीन बदमाशों ने बैंक में लूट की घटना को अंजाम दिया। बैंक में उपलब्ध 1.30 लाख रुपये लूटने के बाद बाइक सवार तीनों बदमाश फरार हो गए। इस घटना से बैंक के अधिकारी और कर्मचारी सकते में रह गए। बैंक में दिनदहाड़े लूट किए जाने की खबर फैलते ही पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचे। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गयी। मामले की गंभीरता देखते हुए एएसपी प्रवेन्द्र भारती ने माके पर पहुंच कर पूरे मामले की जानकारी ली। शाखा प्रबंध...