शाहजहांपुर, मई 30 -- शाहजहांपुर। रोजा मंडी स्थित स्टेट बैंक शाखा पर खाताधारकों ने आरोप लगाते हुए बताया कि बैंक में बिना दो हजार रुपए का बीमा कराए काम नहीं किया जाता। खाताधारक आकांक्षा ने बताया कि वह शुक्रवार को बंद खाता खुलवाने बैंक पहुंची थीं, जहां शाखा में उन्हें बीमा कराना जरूरी बताया गया। बीमा कराने से मना करने पर उनकी पासबुक जमा कर ली गई और काफी देर तक बैठाए रखा गया। बाद में खाते में दो हजार रुपये जमा कराने के बाद ही पासबुक वापस की गई। शाखा प्रबंधक मंजूशा सोनी ने आरोपों को गलत बताया। उनका कहना है कि बैंक में किसी पर बीमा कराने का दबाव नहीं बनाया जाता। यह भी पढ़ें- फोरम से : बीमा कंपनी को नौ प्रतिशत ब्याज से देने होंगे 100450 रुपये, आठ हजार का जुर्मानां

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...