धनबाद, फरवरी 17 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। एक बैंक में खाते खुलवाने के नाम पर धोखरा क्षेत्र के कई लोगों से धोखाधड़ी की गई। पीड़ितों ने सोमवार को धनसार थाने में घटना की शिकायत दर्ज कराई। ठगी के शिकार लोगों ने पुलिस को बताया कि सचिन मंडल ने अपना परिचय सरायढेला के एक्सिस बैंक के कर्मचारी के रूप में दिया और जीरो बैलेंस पर खाते खुलवाने की बात कही। दस्तावेज लेकर उसने पीड़ितों की जानकारी के बिना उनका खाता खुलवाया और उसमें लाखों रुपए की साइबर ठगी से जुड़े लेन-देन किए गए। धोखरा के सचिन कुमार महतो ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि आरोपी टुंडी के महाराजगंज का गोविंदपुर निवासी सचिन मंडल उनके गांव धोखरा आया था। उसने गांव वालों को बताया कि बैंक में ऑफर चल रहा है। जीरो बैलेंस पर खाता खोला जा रहा है। आरोपी के गांव के ही सूरज कुमार महतो और आजाद कुमार महत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.