मुजफ्फरपुर, मार्च 9 -- पारू, हिन्दुस्तान संवाददाता। पारू स्थित पीएनबी की शाखा में सोमवार को उचक्कों ने कागज का बंडल थमा कर महिला का 20 हजार रुपए उड़ा लिया। मामले को लेकर पीड़ित महिला पारू गोपालपुर टोले निवासी ललिता देवी ने थाना में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि उसके घर में कार्य हो रहा है। वह बैंक से रुपये की निकासी करने आई थी। बैंक में एक युवती से फॉर्म भरवाया। पैसे की निकासी करने के बाद घर जाने लगी। इसी बीच दो युवक बोलने लगे कि चाची झोला में एक लाख रुपये है, इसे पकड़िए और 20 हजार रुपये दे दीजिए। पैसा लेते ही दोनों फरार हो गए। अपर थानेदार आलोक कुमार यादव ने बताया कि छानबीन की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...