बरेली, अप्रैल 10 -- बहेड़ी। मिनी बैंक संचालक की हमलावर युवकों ने लोहे की रॉड मारकर सरेआम हत्या कर दी। जान बचाने को वह बाइक से भागा लेकिन हत्यारों ने उसके सिर में लोहे की रॉड से सिर में हमला कर दिया जिससे घायल संचालक ने दम तोड़ दिया। शीशगढ़ थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर निवासी सतेंद्र पुत्र इंद्रजीत यहां एसबीआई की मिनी ब्रांच और सीएचसी सेंटर चलाता है। गुरुवार की रात मिनी ब्रांच बंद करके मोहम्मदपुर चौराहा बाईपास पर शराब भट्टी के पास स्थित चौधरी होटल पर पहुंचकर खाना खा रहा था। वहां अंकित पुत्र मिश्री लाल निवासी मोहम्मदपुर गौटिया दो साथियों के साथ वहां पहुंच गया और वह लोग सतेंद्र से किसी बात को लेकर गाली गलौच करने लगे। जब सतेंद्र ने इसका विरोध किया तो उक्त तीनों सतेंद्र पर हमलावर होकर उसे पीटने लगे। हमले से घबराए सतेंद्र बाइक से भागा तो हमलावरों ...