आजमगढ़, फरवरी 12 -- अहरौला। स्थानीय बाजार के चांदनी चौक भोगइचा के पास मंगलवार की शाम बाइक में टक्कर लगने पर बैंक मित्र से विवाद हो गया। बैंक मित्र ने मारपीट कर दो लाख 25 हजार रुपये लूटने का आरोप लगाया है। भोगइचा चांदनी चौक निवासी प्रदीप चौहान अपनी पत्नी रेखा चौहान के बैंक मित्र का काम करते हैं। आरोप लगाया कि मंगलवार की शाम दुकान बंद कर बाइक से पत्नी के साथ जा रहे थे। बाजार के ही बाइक सवार ने टक्कर मार दिया। विवाद होने पर मारा पीटा बैग छीन कर फरार हो गये। बैग में दो लाख 25 हजार रुपये थे। प्रदीप चौहान ने चार लोगों के विरुद्ध तहरीर दी है। थानाध्यक्ष अमित मिश्र ने बताया कि दोनों की बाइक में टक्कर होने पर मारपीट हुई थी। रुपये से भरा बैग छीनने का आरोप निराधार है। तहरीर मिली है जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...