बैंक मित्र पर तमंचा तानकर 75 हजार लूटे, तलाश में जुटी पुलिस
मथुरा, मई 20 -- थाना अंतर्गत फरह से ओल के रास्ते पर मंगलवार दिनदहाड़े बैंक मित्र की कनपटी पर तमंचा लगाकर बदमाश 75 हजार रुपये लूट ले गये। बाइक सवार बदमाशों की तलाश में पुलिस टीमें सीसीटीवी खंगाल रही हैं। बताते चलें कि मंगलवार सुबह करीब 11 बजे रामरज सिंह निवासी गांव झुडावई, फरह गांव परखम स्थित स्टेट बैंक शाखा से पैसे निकालकर झुड़ावई की ओर बाइक से जा रहा था। रास्ते में गोशाला के समीप बाइक सवार तीन बदमाशों ने बैंक मित्र रामराज को रोक कनपटी पर तमंचा लगाकर जान से मारने की धमकी देते हुए 75 हजार रुपये रखा बैग छीना और भाग गये। इस दौरान शातिर रामराज के चेहरे पर लाल मिर्च पाउडर डाल गये। लूट की सूचना के बाद पुलिस ने मौका मुआयना कर मामले की जानकारी की। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर 75 हजार रुपये, एसबीआई की चेक बुक, बाइक और कार के मूल कागजात, आरसी, बीमा,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.