लखनऊ, अप्रैल 15 -- मोहान रोड स्थित शकुंतला मिश्रा विश्वविद्यालय परिसर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के बैंक मित्र और कर्मचारियों की मिलीभगत से करोड़ों रुपये की ठगी के मामले में नाराज ग्राहकों ने बुधवार को बैंक के गोमतीनगर विभूतिखंड स्थित मुख्यालय बड़ौदा हाउस पहुंचकर एआरएम से मुलाकात की। ग्राहकों का आरोप है कि रकम आधी अधूरी वापस की गई और ज्यादातर को लौटाई ही नहीं गई है। पीड़ित फूलचंद्र कश्यप ने बताया कि 125 से ज्यादा ग्राहकों के साथ करोड़ो की ठगी हुई है। बैंक में ताला बंदकर कई बार प्रदर्शन करने के बाद बैंक के उच्चाधिकारियों ने 45 दिन में रकम वापसी का भरोसा दिलाया था। अभी तक केवल 45 ग्राहकों को सवा दो करोड़ की आधी अधूरी रकम वापस की गई। 80 से ज्यादा ग्राहकों की रकम अभी वापस नही हुई है। इस संबंध में पुलिस और बैंक के अधिकारी भी कोई सटीक जवाब नही दे रहे है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.