सिद्धार्थ, मार्च 10 -- डुमरियागंज। बैंक के बकाया ऋण की वसूली को लेकर सोमवार को डुमरियागंज प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए बकायेदार की भूमि कुर्क कर दी। एसडीएम राजेश कुमार के आदेश पर नायब तहसीलदार विष्णु प्रसाद सिंह, बैंक व राजस्व टीम की मौजूदगी में यह कार्रवाई की गई। नायब तहसीलदार ने बताया कि एसीबी बैंक शाखा डुमरियागंज का लगभग साढ़े तीन लाख बकाया होने के कारण बकायेदार गोविंद प्रसाद, सुजीत कुमार व संदीप कुमार पुत्र स्व. जगप्रसाद निवासी ग्राम गिरधरपुर तहसील डुमरियागंज की भूमि को कुर्क किया गया। संपत्ति के हस्तांतरण, बिक्री, दान या किसी अन्य रूप में प्रभार अर्जित करने पर रोक लगा दी गई है। इस दौरान एसके तिवारी, वेद प्रकाश पांडेय, भारतेंदु चौबे, धर्मेंद्र सिंह, रामकुमार तिवारी, अजीज, संतराम, शिवसागर अग्रहरि, राधेश्याम, संदीप, अबूशामा, महेंद्र, अब...