छपरा, जनवरी 27 -- छपरा, नगर प्रतिनिधि। सारण में चार दिनों तक लगातार बैंकों के शटर गिरे रहने से आमजन की जिंदगी थम-सी गई। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर मंगलवार को देशव्यापी बैंक हड़ताल का सीधा असर सारण जिले में व्यापक रूप में देखने को मिला। पहले से ही तीन दिनों तक बैंक बंद रहने के बाद मंगलवार की हड़ताल ने हालात और बिगाड़ दिए। बैंकिंग कामकाज पूरी तरह ठप रहा, जबकि एटीएम की बदहाली ने लोगों की परेशानी को चरम पर पहुंचा दिया। नकदी की जरूरत लेकर एटीएम-दर-एटीएम भटकते लोग, लंबी कतारें, खाली मशीनें और बढ़ता गुस्सा सारण में बैंक हड़ताल का यही सबसे बड़ा चेहरा बनकर सामने आया। एटीएम बने सबसे बड़ी परेशानी की वजह मंगलवार सुबह 8 बजे से ही छपरा शहर और आसपास के इलाकों में एटीएम के पास लोग पहुचने लगे थे। शहर के योगिनियां कोठी रोड, भगवान बाजार, कचह...