हिन्दुस्तान टीम, अक्टूबर 4 -- यूपी के वाराणसी में गांधी-शास्त्री जयंती के उपलक्ष्य में दो अक्तूबर को बैंक बंदी के दिन साइबर ठगों ने कई लोगों के खातों में सेंधमारी की। कोरौती गांव (लोहता) के निवासी एक स्कूल के प्रबंधक के खाते से ठगों ने साढ़े तीन लाख रुपये पार कर दिए। जबकि, उन्होंने किसी को बैंक संबंधी कोई जानकारी या ओटीपी शेयर नहीं की थी। वहीं, पांडेयपुर क्षेत्र के एक व्यक्ति से 1.36 लाख की ठगी की गई। पुलिस के अनुसार कोरौती के स्कूल प्रबंधक डॉ. अजय कुमार सिंह के बैंक आफ बड़ौदा एवं आईसीआईसीआई बैंक में खाते हैं। शुक्रवार दोपहर 11 बजे मोबाइल पर पैसा कटने का मेसेज आया। बैंक बड़ौदा के खाते से 99800, फिर आईसीआईसीआई बैंक के खाते से 99999 रुपये एवं 30 हजार रुपये जालसाजों ने तीन बार में निकाल लिए। अजय सिंह का कोरौती गांव में सूरजपति कन्या इण्टर का...