बैंक प्रबंधन ने गोष्ठी में निर्यातकों को दी जानकारी
मिर्जापुर, जून 6 -- मिर्जापुर। नगर के बदली कटरा स्थित पंजाब नेशनल बैंक के परिसर में एक्सपोर्टर मीट का आयोजन किया गया। इस दौरान जुटे निर्यातकों को बैंक से संचालित योजनाओं के संबंध में जानकारी दी गयी। गोष्ठी का शुभारम्भ अंचल प्रमुख दीपक सिंह एवं मण्डल प्रमुख संजीत कुमार सिंह ने किया। बैंक के अधिकारियों ने वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए निर्यात के लिए बेहतर सहयोग का आश्वासन दिया। कहाकि निर्यातकों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा। यदि किसी निर्यातक को कोई दिक्कत है तो बैंक प्रबंधन से मुलाकात कर अपनी समस्याओं का समाधान करा सकता है। इस मौके पर निर्यातक वासंस एण्ड वासंस, ओबीटी, अब्दुल सलाम एण्ड संस एवं अन्य कालीन निर्यातक कम्पनियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.