औरैया, मार्च 9 -- अछल्दा, संवाददाता। थाना क्षेत्र के बैसोली गांव की एक वृद्ध महिला ने बैंक शाखा प्रबंधक पर धोखाधड़ी कर खाते से छह लाख रुपये दूसरे खाते में ट्रांसफर करने का आरोप लगाया है। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।बैसोली गांव निवासी प्रेमा देवी पत्नी स्व. नाथूराम ने पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनके पति ने कुछ समय पहले एक प्लाट बेचा था। प्लाट की बिक्री के बाद उन्होंने प्रेमा देवी, अपने पुत्र और स्वयं के बैंक खाते में दो-दो लाख रुपये जमा कराए थे। तीनों खातों में कुल छह लाख रुपये सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया शाखा दलीपपुर में जमा थे। आरोप है कि कुछ समय बाद उनके पति का निधन हो गया। इसके बाद बैंक के शाखा प्रबंधक अवधेश कुमार उर्फ कल्लू ने धोखाधड़ी करते हुए उनके खातों में जमा छह लाख रुपये ...