लखनऊ, मार्च 14 -- गोमतीनगर के विरामखंड स्थित कैनरा बैंक के एटीएम से छेड़छाड़ करते हुए जालसाजों ने कई बार में 15 हजार रुपये निकाल लिए। बैंक के वरिष्ठ प्रबंधक ने 12 मार्च को गोमतीनगर थाने में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई। बैंक के वरिष्ठ प्रबंधक दीपक कुमार जोशी ने बताया कि बैंक परिसर में ही एटीएम मशीन लगी है। आरोप है कि जालसाजों ने एटीएम मशीन में छेड़छाड़ करते हुए 15 फरवरी से 22 फरवरी के बीच अलग-अलग खाताधारकों के 15 हजार रुपये निकाल लिए। खाताधारकों ने बैंक में इसकी शिकायत की। ऐसी आशंका है कि जालसाजों ने एटीएम मशीन में नोट डिप्रेंसर में स्ट्रीप लगाई होगी। खाताधारक जब एटीएम से रुपये निकालने पहुंचे तो नोट तो मशीन से निकला पर स्ट्रीप की वजह से बाहर नहीं आया। वहीं खाताधारकों को लगा कि शायद मशीन में नोट नहीं है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.