देवरिया, अप्रैल 19 -- रामलक्षन, हिन्दुस्तान संवाद। रामलक्षन चौराहा पर स्थित एक बैंक में महिलाओं ने शनिवार को जमकर बवाल काटा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने 15 महिलाओं को शांतिभंग की धारा में गिरफ्तार कर लिया। 17 अप्रैल को समूह की महिलाओं ने बैंक में मारपीट किया था।लक्ष्य प्रेरणा सम्पूर्ण स्तरीय संघ रामलक्षन के चुनाव को लेकर दो पक्ष की महिलाओं के बीच आठ माह से विवाद चल रहा था। शुक्रवार को रामलक्षन चौराहा पर स्थित उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की शाखा में उसी चुनावी रंजिश को लेकर दोनों पक्ष की महिलाओं के बीच जमकर मारपीट हुआ। जिसमें संघ की कोषाध्यक्ष गीता देवी की तहरीर पर पुलिस ने पांच महिलाओं के खिलाफ नामजद बलबा का केस दर्ज किया था। यह भी पढ़ें- जौनपुर के पति समेत सात लोगों पर दहेज उत्पीड़न में केस शनिवार को समूह की महिलाएं एकत्रित होकर रामलक्षन स्थि...