सहारनपुर, दिसम्बर 17 -- तहसील क्षेत्र के गांव खेड़ामुगल निवासी आदेश कुमार ने एसएसपी को दिए पत्र में बताया कि उसने मुख्यमंत्री की युवा उद्यमी विकास योजना के अंतर्गत खेड़ामुगल की पीएनबी शाखा से पांच लाख रुपये का लोन का आवेदन किया था। आरोप है लोन स्वीकृत होने के बाद रकम उसके खाते में नहीं पहुंची। बताया कि बीती 6 अगस्त को उसने लोन के लिए आवेदन किया था। इसके लिए बैंक अधिकारियों ने उससे आधार कार्ड, चार चेक और खाता संख्या लिया था। इसके साथ ही एक फर्म से उसकी कुटेशन भी बनाई थी। आरोप लगाया कि लोन पास होने के बाद पांच लाख रुपये की रकम उसके खाते में पहुंचने के बजाए फर्म के खाते में ट्रांसफर कर दी गई। जबकि उसे फर्म से भी कोई सामान नहीं मिला। आदेश ने एसएसपी से मामले की जांच कराकर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...