गाज़ियाबाद, अप्रैल 4 -- मोदीनगर : चिकित्सक डॉ. एसके शर्मा के खाते से दो महीने पहले 32 लाख की रकम डेबिट होने के मामले में अब तक कार्रवाई नहीं हुई है। शनिवार को पीड़ित ने परिवार संग मिलकर तहसील पर प्रदर्शन किया। चेतावनी दी यदि जल्द उनकी रकम नहीं मिली तो तहसील पर आत्मदाह कर लेंगे। मोदीनगर के डॉ़ एसके शर्मा का एक बैंक में खाता है। करीब दो महीने पहले उनके खाते से 32 लाख रुपये निकल गए। इसकी कोई सूचना बैंक से नहीं दी गई। बैंक में शिकायत का कोई जवाब नहीं मिला। परेशान होकर शनिवार को तहसील पहुंचे और प्रदर्शन किया। एसडीएम ने उनकी शिकायत पर कार्रवाई कराने का भरोसा दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...