नई दिल्ली, सितम्बर 2 -- आपके बैंक खाते से अचानक पैसे कट जाएं और आपको पता ही न हो कि क्यों? कभी गलत बैंक चार्ज, कभी एक ही पेमेंट का दो बार डेबिट और कभी ऐसा ट्रांजैक्शन जिसे आपने किया ही नहीं। ऐसे में सिर्फ बैंक को फोन करके चुप बैठ जाना काफी नहीं है। अगर आप सही तरीके से शिकायत दर्ज करते हैं और समय पर उसे आगे बढ़ाते हैं, तो पैसा वापस पाने का रास्ता मौजूद है।अनजान ट्रांजैक्शन दिखे तो तुरंत करें शिकायत अगर खाते में ऐसा डिजिटल ट्रांजैक्शन दिखता है जो आपने नहीं किया, तो बैंक को तुरंत आधिकारिक चैनल से इसकी जानकारी दें। आरबीआई के नियमों के तहत कुछ हालातों में ग्राहक की जीरो लाएबिलिटी हो सकती है, खासकर जब बैंक का अलर्ट मिलने के 3 वर्किंग डेज के अंदर अनधिकृत ट्रांजैक्शन की सूचना दे दी जाए। इसलिए अगली बैंक स्टेटमेंट का इंतजार न करें। जैसे ही संदिग्ध ...