नैनीताल, अगस्त 19 -- गरमपानी। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत उत्तराखंड ग्रामीण बैंक की सुयालबाड़ी शाखा की ओर से मृतक खाताधारक की आश्रित पत्नी को दो लाख रुपये की बीमा धनराशि प्रदान की गई। शाखा प्रबंधक हिमांशी राणा ने बताया कि मृतक खाताधारक वीरेंद्र सिंह ने बैंक की सुयालबाड़ी शाखा से मात्र 436 रुपये में प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना का लाभ लिया था। मई माह में हार्टअटैक से उनकी मृत्यु हो गई थी। इसके बाद बीमा प्रक्रिया पूरी होने पर उनकी आश्रित पत्नी मनीषा फर्त्याल को दो लाख रुपये की धनराशि सौंपी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...