बैंक तक पहुंची साइबर फ्रॉड आंच, नए खाते खोलने पर रोक
हमीरपुर, जून 3 -- मुस्करा, संवाददाता। बढ़ते साइबर फ्रॉड की चपेट में कस्बे की एक बैंक शाखा भी गई। हाल के दिनों में इस बैंक में कुछ नए खाते खुले, जिनमें ऑनलाइन लाखों का लेनदेन हुआ और फिर उसके बाद अचानक से खाते बंद हो गए। जिसके बाद बैंक ने नए खाते खोलने में रोक लगा दी है। ऑफ लाइन खाते खोले जा रहे हैं, जिसमें ग्राहकों को तमाम किस्म की औपचारिकताओं से होकर गुजरना पड़ रहा है। खाता खोलने को लेकर शाखा प्रबंधक तकनीकी गड़बड़ी की बात कहकर पल्ला झाड़ रहे हैं।स्थानीय बैंक की शाखा में ऑनलाइन गेमिंग के पैसे के लिए बैंक कर्मियों द्वारा बिना पुख्ता जांच-पड़ताल किए दर्जनों ऐसे खाते खोले गए, जिनमें लाखों रुपए का हाल के दिनों में लेनदेन किया गया। इसके बाद इन खातों को बंद कर दिया गया। बैंक के उच्चाधिकारियों ने ऐसे नए खातों की मॉनिटरिंग के बाद मुस्करा की बैंक की शाखा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.