नई दिल्ली, दिसम्बर 10 -- Your Money, Your Right: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर के नागरिकों से अपील की है कि वे तुरंत अपने भूले-बिसरे वित्तीय दावों को जांचें और री क्लेम करें। पीएम मोदी ने लिंक्डइन पर एक पोस्ट में बताया कि बैंकों, बीमा कंपनियों और निवेश प्लेटफॉर्मों में 1 लाख करोड़ रुपये से भी ज्यादा रकम लोगों की अनक्लेम्ड पड़ी है। ये वो पैसे हैं जो लोगों ने अपनी मेहनत से जमा किए, लेकिन समय के साथ खाते, पॉलिसियां या निवेश यादों से मिट गए। मोदी ने बताया कि सिर्फ बैंकों में ही करीब 78,000 करोड़ रुपये, बीमा कंपनियों में 14,000 करोड़ रुपये, म्यूचुअल फंड्स में लगभग 3,000 करोड़ रुपये, और डिविडेंड के रूप में 9,000 करोड़ रुपये बिना दावे के पड़े हुए हैं। पीएम ने कहा कि ये आंकड़े चौंकाने वाले हैं और हर परिवार को चाहिए कि वो इस दिशा में सक्रिय क...