बहराइच, मार्च 13 -- बहराइच, संवाददाता। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी की अध्यक्षता में जिला सलाहकार समिति (डीडीसी)/जिला स्तरीय पुनरीक्षण समिति (डीएलआरसी) की त्रैमासिक बैठक सम्पन्न हुई। सीडी रेशियों, प्राथमिक क्षेत्र के ऋणों के अंतर्गत सभी योजनाओं की चर्चा की गयी। सभी बैंकों को अपनी साप्ताहिक रिपोर्ट प्रस्तुत कर योजनाओं में सफल उद्यमी पहचान करने को कहा गया। बैठक में छोटे ऋणों को देने के लिए बैकों के निर्देष दिये गये। जिलाधिकारी द्वारा एनआरएलएम की पत्रावलियों को बैंकों से गुण-दोष के आधार पर निस्तारित कराने हेतु निर्देषित किया गया। उद्योग केंद्र द्वारा ऋण आवेदन कराकर रोजगार के अवसर मुहैया कराने हेतु बल दिया गया। एमएलसी प्रज्ञा त्रिपाठी व विधायक नानपारा राम निवास वर्मा द्वारा बैंकों को सरकारी लक्ष्यों को प्राप्त करने हेतु बल ...