गोंडा, अप्रैल 19 -- गोण्डा। यूपी कोऑपरेटिव बड़गांव शाखा में हुए 21.47 करोड़ रुपये के घोटाले और धोखाधड़ी की जांच अब प्रवर्तन निदेशालय की टीम द्वारा शुरू होने की चर्चा तेज हो गई है। बैंक के सूत्रों की मानें तो  प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की लखनऊ टीम ने यूपी कोआपरेटिव बैंक बड़गांव शाखा में हुए करोड़ रुपये के घोटाले से संबंधित कागजात मांगे है। हालांकि पुलिस ने इससे इंकार किया है। गौरतलब है कि करोड़ो का घोटाला सामने आने के बाद नगर कोतवाली में प्रबंधक समेत 16 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले के विवेचक निरीक्षक सभाजीत सिंह ने कार्यवाही करते हुए 16 आरोपियों में छह आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुके हैं। हालांकि की पुलिस ने ऐसी किसी भी जांच की पुष्टि नहीं की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...