औरंगाबाद, अप्रैल 26 -- अंबा, संवाद सूत्र। रिसियप थाना क्षेत्र में पंजाब नेशनल बैंक के एक ग्राहक से 50 हजार रुपये की ठगी के मामले में पुलिस ने बांका जिले के बांका थाना क्षेत्र के कदरा निवासी विजय पासवान के पुत्र सुभाष कुमार पासवान को बांका से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस मामले में पहले ही दो आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी थी। रिसियप थानाध्यक्ष संजीत राम के अनुसार 26 मार्च को रिसियप थाना मोड़ स्थित पंजाब नेशनल बैंक से मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भलुहारा निवासी राजकुमार यादव के पुत्र धीरज कुमार ने अपने खाते से 50 हजार रुपये निकाले थे। बैंक से बाहर निकलते ही तीन अज्ञात अपराधियों ने उसे बातचीत में उलझा लिया और इसी दौरान उसके पैंट की जेब से पूरी राशि उड़ा ली। यह भी पढ़ें- चोरी व गबन कांड में बांका से आरोपी गिरफ्तार, औरंगाबाद पुलिस साथ ले गई पीड़...