नई दिल्ली, जुलाई 26 -- अगर आप अगस्त 2026 में बैंक ब्रांच जाने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने अगले महीने का बैंक हॉलीडे कैलेंडर जारी कर दिया है। इसके मुताबिक अगस्त में देशभर के बैंक कुल 14 दिन बंद रहेंगे। इनमें रविवार, दूसरे और चौथे शनिवार के अलावा स्वतंत्रता दिवस, रक्षाबंधन, ओणम, ईद-ए-मिलाद और कई क्षेत्रीय त्योहारों की छुट्टियां शामिल हैं। ऐसे में चेक जमा कराने, कैश जमा या निकासी, डिमांड ड्रॉफ्ट बनवाने या अन्य शाखा से जुड़े जरूरी काम समय रहते निपटा लेना बेहतर रहेगा। यह भी पढ़ें- पेनी स्टॉक चौथी बार दे रहा है बोनस शेयर, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्ते यह भी पढ़ें- शेयर बाजार में गिरावट? सरकार की ये स्कीमें दे रहीं 8.2% तक गारंटीड रिटर्नचालू रहेंगी ये सेवाएं हालांकि, राहत की बात यह है कि UPI, इंटरन...