सीवान, दिसम्बर 20 -- मैरवा, एक संवाददाता। पुलिस ने बैंक से रुपये निकालकर जाने वाले ग्राहकों से झपट्टा मारने वाले गिरोह के तीन सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया हैं। गिरफ्तार युवक कटिहार के कोढा गिरोह के सदस्य बताए जाते हैं। गिरफ्तार अपराधियों की पहचान नैक्स उर्फ नैतिक यादव, बिट्टू यादव और ऋतिक यादव के रूप में की गई है। तीनों आरोपित कटिहार जिले के जुड़ावगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत नैया टोला गांव के निवासी हैं। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। मैरवा पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध युवक बैंक से निकलने वाले ग्राहकों की रेकी कर रुपये झपटने की फिराक में हैं। जिसके बाद मैरवा पुलिस ने तत्काल गुठनी मोड़ पहुंचकर घेराबंदी करने के बाद दो मोटरसाइकिल के साथ तीन उचक्कों को हिरासत में ले लिया। आरोपियों के पास से मो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.