पीलीभीत, सितम्बर 8 -- पीलीभीत। थाना सुनगढ़ी पुलिस और अपराध शाखा की संयुक्त टीम ने बैंक खातों से गलत तरीके से करोड़ों रुपये निकालने के मामले का अनावरण करते हुए पंजाब एंड सिंध बैंक के पूर्व मैनेजर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को थाना कोतवाली क्षेत्र से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी वर्तमान में नई दिल्ली स्थित बैंक के रीजनल ऑफिस में चीफ मैनेजर के पद पर तैनात था।

शिकायत और गिरफ्तारी प्रभारी निरीक्षक सुनगढ़ी नरेश त्यागी ने बताया कि 2 मई 2026 को मो. जीशान पुत्र उस्मान हुसैन और उनकी पत्नी इरम खां, निवासी केजीएन-टू कॉलोनी थाना कोतवाली ने थाना सुनगढ़ी में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। जिसमें कहा गया था कि पंजाब एंड सिंध बैंक के बैंक मैनेजर राधेश्याम प्रभाकर ने उसके और उसकी पत्नी के बैंक खात...