ललितपुर, जून 8 -- ललितपुर। जनपद में साइबर अपराध लगातार बढ़ते जा रहे हैं। सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पुरानी बजरिया में रहने वाले एक बुजुर्ग के बैंक खाते से अज्ञात अपराधियों ने 13 हजार रुपये पार कर दिए। मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। शहर के मोहल्ला पुरानी बजरिया निवासी 69 वर्षीय कुंदनलाल पुत्र जवाहरलाल राठौर ने सदर कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए अवगत कराया कि उसका बचत खाता एक बैंक में है। जिसमें उसका पैसा जमा है। 13 मार्च 2026 की दोपहर करीब एक बजे उसके मोबाइल पर एक फोन आया और काल करने वाले ने ओटीपी की जानकारी प्राप्त की। यह भी पढ़ें- केवाईसी के नाम पर बुजुर्ग से साइबर ठगी, दो बैंक खातों से एक लाख साठ हजार रुपये उड़ाए इसके बाद उनके बैंक खाते में जमा 13 हजार रुपए की जमा धनराशि गायब ह...