गाज़ियाबाद, दिसम्बर 17 -- गाजियाबाद। कविनगर थानाक्षेत्र में साइबर ठगों ने एक व्यक्ति के बैंक खाते से यूपीआई के माध्यम से 75 हजार 176 रुपये निकाल लिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। गोविंदपुरम के केशवकुंज निवासी दिलीप कुमार के बैंक खाते से 10 दिसंबर की रात 10 बजे से 12 बजे के बीच चार बार में राशि निकाली गई। पीड़ित का कहना है कि खाते से पैसे कटने की कोई पूर्व सूचना या मैसेज उन्हें नहीं मिला। बीते 11 दिसंबर को जानकारी होने पर उन्होंने साइबर सेल पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर 15 दिसंबर को एफआईआर दर्ज की गई। एसीपी कविनगर सूर्यबली मौर्य का कहना है कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...