नवादा, मार्च 7 -- नवादा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नवादा में साइबर अपराधियों की हरकतें लगातार जारी है। इसी क्रम में अपराधियों ने एक युवक के बैंक खाते से 68 हजार 800 रुपये की ऑनलाइन धोखाधड़ी कर ली। घटना 06 मार्च 2026 की सुबह करीब 10 बजे की बतायी जाती है। पीड़ित पोस्टमार्टम रोड निवासी ज्ञानेंद्र भूषण पाठक के पुत्र शशांक शेखर पाठक का आरोप है कि अपराधियों ने यूपीआई के माध्यम से उसके बैंक खाते से उक्त रुपये दूसरे खाते में हस्तांतरित कर लिये। इस मामले में पीड़ित द्वारा तत्काल नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल के टोल फ्री नंबर 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज करायी गयी। साथ ही इसकी शिकायत संबंधित बैंक में भी दर्ज करायी गयी। इसके बाद पीड़ित द्वारा नवादा साइबर थाने में प्राथमिकी के लिए लिखित शिकायत कर अविलंब उसकी ठगी की गयी राशि को वापस दिलाने का अनुरोध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.