बलिया, अप्रैल 10 -- बलिया। बैंक खाते से धोखाधड़ी कर निकाले गए रुपयों को शुक्रवार को गड़वार पुलिस ने पीड़ित के खाते में वापस करा दिया। मामला 15 दिसंबर 2025 का है। क्षेत्र के बसनवार निवासी अर्जुन वर्मा के ग्रामीण बैंक के खातें से धोखाधड़ी कर 22500 रुपए निकाल लिए गए। पीड़ित ने इस मामले में हेल्पलाईन नंबर 1930 और थाने पर शिकायत दर्ज कराई। मामले में थानाध्यक्ष हितेश कुमार की टीम ने खाते को होल्ड कराते हुए 11500 रुपए पीड़ित के खाते में वापस करा दिए। बाकी पैसों की रिकवरी के लिए पुलिस कार्रवाई कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...