हापुड़, मई 1 -- हापुड़। साइबर ठग एक के बाद एक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। अब एक मामला सामने आया है। जिसमें अज्ञात साइबर ठगों ने यूपीआई के जरिए एक व्यक्ति के दो बैंक खातों से करीब छह लाख रुपये साफ कर दिए। पीड़ित की शिकायत पर थाना साइबर क्राइम पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मोहल्ला शक्ति नगर निवासी गजेंद्र सिंह सिसौदिया ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उसके भाई किशन के पंजाब नेशनल बैंक और आईडीबीआई बैंक के खातों से कुल छह लाख रुपये निकाल लिए गए। पंजाब नेशनल बैंक की मुख्य शाखा के खाते से 12 से 17 अप्रैल 2026 के बीच करीब 27-28 छोटे-छोटे यूपीआई ट्रांजैक्शन कर 4.16 लाख रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित ने बताया कि इस खाते से न तो कभी एटीएम कार्ड जारी हुआ और न ही यूपीआई सेवा सक्रिय कराई गई थी। इसके अलावा आईडीबीआई बैंक के खाते से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.