मुंगेर, अप्रैल 29 -- संग्रामपुर,एक संवाददाता। संग्रामपुर स्थित यूको बैंक शाखा से खाताधारकों के खातों से अवैध रुपये निकाले जाने की लगातार मिल रही शिकायतों से ग्राहकों में हड़कंप मच गया है। ग्राहकों का कहना है कि, उनके खातों से अचानक पैसे गायब हो रहे हैं, जबकि उन्होंने कोई निकासी, ऑनलाइन भुगतान या ट्रांजैक्शन नहीं किया है। नगर पंचायत संग्रामपुर निवासी राजीव रंजन और उनकी पत्नी के संयुक्त खाते से 6500 रुपये की फर्जी निकासी का नया मामला सामने आया है। उन्होंने बताया कि, न तो उनके मोबाइल पर कोई मैसेज आया और न ही रकम कटने की सूचना मिली। 28 अप्रैल को जब वे खाता अपडेट कराने बैंक पहुंचे, तब 7 अप्रैल को हुई निकासी की जानकारी मिली। यह भी पढ़ें- यूको बैंक में 20 दिन से सर्वर ठप, ग्राहक परेशान उन्होंने शाखा प्रबंधक को आवेदन देकर जांच की मांग की है। स्था...