मैनपुरी, मार्च 7 -- साइबर सेल ने पीड़ित के खाते से धोखाधड़ी करके निकाले गए 83992 रुपये में से 64 हजार रुपये वापस दिलाने में सफलता हासिल की है। पीड़ित ने एसपी से अज्ञात पर रुपये निकालने का आरोप लगाकर शिकायत दर्ज कराई थी। साइबर सेल प्रभारी रोहिताश कुमार ने बताया कि किशनी थाना क्षेत्र के ग्राम नगला देवी निवासी आजाद पुत्र जगतराम ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की थी कि अज्ञात व्यक्ति ने धोखाधड़ी करके उसके खाते से 89992 रुपये निकाल लिए हैं। एसपी के निर्देश पर साइबर सेल ने इस मामले की जांच शुरू की और बैंक के नोडल अधिकारी से समन्वय स्थापित कर खाते से निकाले गए 83992 रुपये में से 64 हजार रुपये वापस दिलाने में सफलता हासिल कर ली। रुपये वापस मिलने पर पीड़ित को साइबर सेल बुलाया गया और रुपये वापसी का प्रमाणपत्र दिया गया। साइबर सेल प्रभारी रोहिताश कुमार ने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.