मुजफ्फर नगर, मार्च 9 -- मुजफ्फरनगर। बैंक खाते से 2.12 लाख रुपए अज्ञात आरोपियों ने निकाल लिए है। शहर कोतवाली पुलिस ने तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। गांव पीनना निवासी जयवीर ने शहर कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि उसका पीनना गांव में स्थित इंडियन बैंक शाखा में खाता है। उसका मोबाइल नम्बर बैंक खाते से जुडा हुआ है। उसका कहना कि 4 मार्च को उसके मोबाइल पर पैसे निकलने का मैसेज आया। उसने बैंक पहुंचकर खाते की डिटेल निकलवायी तो जानकारी हुई उसके बैंक खाते से 28 फरवरी को 2.12 लाख निकाल लिए गए है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.