गंगापार, मई 30 -- तहसील क्षेत्र के विभिन्न गांवों के युवा साइबर ठगी के शिकार हो रहे हैं। पांच दिनों के भीतर विभिन्न गांवों के दो युवक अपनी खून पसीने से की गई कमाई की रकम गंवा बैठे। ठगी के शिकार दोनों युवक मेजा थाने पहुंच ठगी करने वालों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस लिखापढ़ी कर मामले की जांच में जुट गई है। कठौली गांव के योगेन्द्र कुमार सोनकर ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उसके मोबाइल पर फ्लिपकार्ड का एक लिंक पहुंचा तो उसने विश्वास कर लिंक पर जैसे ही क्लिक किया। बैंक खाते में रहा 50 हजार रुपये तीन बार में निकाल लिया गया। मोबाइल पर मैसेज पहुंचा तो वह घबरा गया। बैंक को जानकारी देने के बाद मेजा थाने पहुंच घटना की जानकारी दी। दो दिन पहले विशेनपुर परानीपुर गांव के अनुज कुमार के साथ इसी प्रकार की घटना हो गई थी। मुद्रालोन दिलाने के नाम पर शातिर ने ...