जमशेदपुर, मार्च 10 -- जमशेदपुर। टिकट बुकिंग का नया एप रेल वन और आईआरसीटीसी की वेबसाइट से सोमवार को तत्काल टिकट बुकिंग में यात्रियों को दिक्कत हुई। आदित्यपुर निवासी यात्री की रेल वन एप से नीलांचल एक्सप्रेस की एसी श्रेणी में तत्काल टिकट बुकिंग के दौरान पैसा कट गया लेकिन टिकट बुक नहीं हुआ। हालांकि यात्री के बैंक खाते में कटी रकम तीन घंटे बाद आ गई लेकिन, सर्वर डाउन के कारण टिकट बुक नहीं होने से कंफर्म सीट नहीं मिल सका। इधर, यात्री द्वारा तत्काल बुकिंग के दौरान सर्वर डाउन होने की शिकायत सोशल साइट एक्स पर करने के बाद रेलवे ने संबंधित विभाग भेजने की जानकारी दी लेकिन सोशल मीडिया के दर्जनों यूजर रेलवे की व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि, सर्वर डाउन की समस्या हमेशा होती है। मालूम हो कि, यात्रियों को एक एप से कई सुविधा मुहैया कराने क...