लातेहार, मार्च 3 -- बेतला प्रतिनिधि । बेतला रेंज में बीते वर्ष ग्रास प्लॉट और झाड़ियों की साफ-सफाई में लगे मजदूरों के बकाए मजदूरी का भुगतान उनके बैंक खाते के जरिए कर दिया गया। जानकारी रेंजर उमेश कुमार दूबे ने दी। मालूम हो कि बकाए मजदूरी-भुगतान को लेकर गत 26 फरवरी को मजदूरों ने बेतला रेंज कार्यालय और पार्क मेन गेट में तालाबंदी कर आक्रोशपूर्ण विरोध-प्रदर्शन किया था। जिसपर रेंजर उमेश कुमार दूबे ने मजदूरों को दो मार्च को बकाए मजदूरी-भुगतान करने का आश्वासन दिया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.