बैंक खाता का स्टेटमेंट निकालने के लगी एचएम की भीड़
बिहारशरीफ, अप्रैल 28 -- नूरसराय, निज प्रतिनिधि। मंगलवार को प्रखंड संसाधन केन्द्र में बीईओ ने हेडमास्टरों के साथ बैठक की। बैठक में सभी प्राथमिक व मध्य विद्यालय के एचएम को निर्देश दिया गया है कि वित्तिय वर्ष 2025-26 के लिए वीएसएस समग्र शिक्षा के बैंक खाता का एक अप्रैल 25 से एक अप्रैल 26 तक का स्टेटमेंट निकालना है। किस मद में कितनी राशि प्राप्त हुई और कितना खर्च हुआ, इसका ब्यौरा 24 घंटे के अंदर जमा करना है। इसके बाद नूरसराय की एसबीआई शाखा में हेडमास्टरों की भीड़ लग गयी। कई कतार में लगे तो कई इधर-उधर बैठे थे। उन्होंने कहा कि स्टेटमेंट निकालकर ब्यौरा जमा करना है। यह भी पढ़ें- बीते वित्तीय वर्ष में खर्च का ब्योरा मांगा (नूरसराय से पुतुल सिंह)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.