पूर्णिया, अप्रैल 29 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। रौटा में सीएसपी संचालक बैंक खाता धारकों को झांसा में रख कर ठगी को अंजाम देता रहा। वह दो सालों से खाताधारकों की आंखों में धूल झोंक रहा था। जब कभी खाताधारकों को शक होता तो वह जरूरत की राशि उन्हें उपलब्ध करा देता था। जिससे उसके ऊपर भरोसा बनी रहे। वह एक- एक कर गांव के 278 लोगों के बैंक खातों से राशि निकाल लिया। पीड़ितों ने पुलिस को बताया है कि अधिकतर मामले में आधार इनेबल पेमेंट सिस्टम के जरिए सीएसपी संचालक ने बैंक खाताधारकों को ठगी का शिकार बनाया है। जब कभी खाताधारक जरूरत की राशि की निकासी के लिए सीएसपी संचालक के पास जाते थे तो वह पूरी राशि निकाल लेता था। यह भी पढ़ें- लाखों की ठगी कर सीएसपी संचालक फरार जब उन्हें खाता खाली होने की जानकारी होती और इसकी शिकायत लेकर सीएसपी संचालक के पास जाते...