मुजफ्फरपुर, जून 24 -- औराई। बेदौल असली स्थित पीएनबी की शाखा को जनार में शिफ्ट करने का ग्राहकों ने विरोध किया है। प्रमुख डॉली कुमारी, मुखिया संगीता देवी ने बताया कि इससे डेढ़ लाख ग्राहकों को परेशानी होगी। शाखा प्रबंधक के अनुसार पिछले साल बागमती तटबंध के टूटने पर बैंक में पानी पहुंच गया था, जिस कारण दूसरे स्थान पर ले जाने की बात चल रही है। प्रमुख ने बताया कि पांच हजार लोगों का हस्ताक्षरित आवेदन रीजनल ऑफिस भेजा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...